सात साल SI भर्ती के लिए खूब की मेहनत…, सिलेक्शन भी हुआ लेकिन ट्रेनिंग में चली गई जान

 सात साल SI भर्ती के लिए खूब की मेहनत…, सिलेक्शन भी हुआ लेकिन ट्रेनिंग में चली गई जान

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

रायपुर में ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान मौत होने से हर कोई सदमे में है। राजेश कोसरिया जब ट्रेनिंग के दौरान दौड़ लगा रहे थे तभी उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें जल्दी से अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वह सात साल के लंबे इंतजार के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयनित हुए थे।

 

 

 

रायपुर।रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया की ट्रेनिंग के दौरान मौत होने से हर कोई सदमे में है। राजेश कोसरिया जब ट्रेनिंग के दौरान दौड़ लगा रहे थे, तभी उनकी तबीयत खराब हो गई।

उन्हें जल्दी से अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

एक सप्ताह पहले ही शुरू हुई थी ट्रेनिंग

ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया की ट्रेनिंग सिर्फ एक सप्ताह पहले ही शुरू हुई थी। वह सात साल के लंबे इंतजार के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयनित हुए थे। आज सुबह जैसे ही अभ्यर्थियों को दौड़ने के लिए कहा गया, कुछ दूर दौड़ने के बाद राजेश की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नियुक्ति पत्र देने की CM साय ने की थी घोषणा

राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को सीएम साय द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की सूची में शामिल था। इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि इस दुखद घटना की सही वजह का पता लगाया जाए।