कार पर खड़े होकर कर रहे थे स्टंट, ट्रैफिक पुलिस ने सिखाया सबक, काटा 10 हजार का चालान
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
कार पर खड़े होकर कर रहे थे स्टंट, ट्रैफिक पुलिस ने सिखाया सबक, काटा 10 हजार का चालान
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग के भिलाई में कुछ युवक तेज रफ्तार से कार चलाकर स्टंट कर रहे थे, जिसका वीडियो वायरल हो गया. वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद कार नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की गई. कार मालिक भिलाई 3 का रहने वाला था. पुलिस ने कार मालिक और उसके साथियों को ट्रैफिक कंट्रोल टावर पर बुलाया और हिदायत देते हुए 10 हजार रुपए का फाइन लगाया.





