सड़क हादसे में आरक्षक की हुई मौत, घर में छाया मातम, मतदान ड्यूटी से वापस आने के दौरान हुआ हादसा

 सड़क हादसे में आरक्षक की हुई मौत, घर में छाया मातम, मतदान ड्यूटी से वापस आने के दौरान हुआ हादसा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

कोंडागांव जिले में हुए मतदान से वापस आने के दौरान एक जवान सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना में घायल जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए ले गई।

 

कोंडागांव। जिले में हुए मतदान से वापस आने के दौरान एक जवान सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना में घायल जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए ले गई, वही घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई, वही घटना की जानकारी लगते ही रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि केशकाल-विश्रामपुरी मार्ग में मतदान ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, घटना में आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य की मौके पर ही मौत हो गई, रविवार को 10 से 11 बजे के बीच बडेराजपुर ब्लॉक से चुनाव ड्यूटी कर के आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य लौट रहे थे, इस दौरान ग्राम कोहकामेटा के पास आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, मृत आरक्षक बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ था, घटना के बाद शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, वही परिजनों को भी सूचना दिया गया, सोमवार की सुबह शव का पीएम करने के बाद परिजनों को दे दिया गया।