छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 12 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर रविवार सुबह हुई सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़।
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई।
मुठभेड़ में ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए।
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हुई। इसमें दो जवान शहीद हो गए और 12 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें वापस लाने के लिए जगदलपुर से हेलीकॉप्टर भेजा गया है।
मुठभेड़ में 12 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही मौके के लिए रि-इंफोर्समेंट फोर्स रवाना किया गया है। इसके साथ ही इलाके में सर्चिंग अभियान भी जारी है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों पर कार्रवाई कर रहे हैं।
बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुबह से मुठभेड जारी है। डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सी-60 के जवानों के साथ सुबह 8 बजे से मुठभेड़ जारी होने पुष्टि हुई है। इस मुठभेड़ में करीब 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ जारी है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह से मुठभेड़ चल रही है।
कई नक्सलियों के मारे की संभावना जताई गई है। घटना स्थल पर नक्सलियों के शव देखे गए हैं। इनकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी पार्टी के लौटने पर बताई जाएगी। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।





