भिलाई Bsp प्लांट के अदर तेंदुआ का वीडियो , वन विभाग ने बताया फर्जी

 भिलाई Bsp प्लांट के अदर तेंदुआ का वीडियो , वन विभाग ने बताया फर्जी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

 

 

 

 

दुर्ग :भिलाई स्टील प्लांट के अंदर पिछले तीन चार दिनों से एक तेंदुआ घूम रहा है.जिसका वीडियो वायरल हुआ था।वहीं अब तेंदुआ की एक तस्वीर वायरल हो रही है. वन विभाग ने वीडियो वायरल होने के बाद जब भिलाई स्टील प्लांट में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तो टीम को कहीं कुछ नहीं मिला।

जिस जगह पर फुट प्रिंट मिले थे वो भी जंगली बिल्ली के जैसा दिख रहा है.उस फुट प्रिंट का आकार तेंदुआ के फुट से काफी छोटा है।इसलिए अब वनविभाग प्लांट के अंदर तेंदुआ होने की बात पर एक बार फिर से विचार कर रहा है.सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो।

वीडियो : आपको बता दें कि पिछले चार दिनों ने सोशल मीडिया में तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है. इस बात की अफवाह फैलाई जा रही है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर URL एरिया , PP यार्ड समेत अन्य क्षेत्र के आसपास लेपर्ड घूम रहा है.दूसरे वीडियो में लेपर्ड गाय का शिकार करके खाता दिख रहा है.लेकिन सवाल ये है कि जिस वक्त लेपर्ड ने गाय का शिकार किया,उस वक्त जिसने भी उसका वीडियो बनाया,उसने जानकारी क्यों नहीं दी. मैत्री बाग के प्रभारी वेटनरी डॉक्टर एनके जैन ने बताया कि लेपर्ड का नेचर बेहद अलग तरह का होता है. इंसान को देखते ही वह उस पर हमला कर देता है. तो ऐसे में लोगों ने कैसे फोटो और वीडियो बनाया.

बीएसपी के तेंदुआ होने पर वनविभाग ने जताया संदेह

सोशल मीडिया पर एडिटेड क्लिप वायरल हो रहे हैं,जो की बहुत गलत बात है.ये काफी संवेदनशील मामला है.हम और हमारी टीम के साथ सीआईएसएफ का दल निगरानी कर रहा है.तीन क्लिप वायरल हुए हैं जिसमें एक में तेंदुआ गाय को मारकर खा रहा है.लेकिन तीन दिनों में हमने रात भर जागकर हर इलाके को सर्च किया है,कहीं किसी भी जानवर को मारने की पुष्टि नहीं हुई है.साथ ही एक वीडियो में तेंदुआ बिल्डिंग के अंदर दिख रहा है वो भी यहां का नहीं है बल्कि असम का है.ये बात की तेंदुआ मालगाड़ी में बैठकर आया है पूरी तरह से गलत है.जो भी वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं वो जंगल के हैं।

-डॉ.एनके जैन,प्रभारी,मैत्री बाग