सड़क पर निकले छड़ से बोलेरो का टायर फटा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

 सड़क पर निकले छड़ से बोलेरो का टायर फटा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

12 फीट तक उछला वाहन , ऊपर का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से गई जान

गैस कटर से काटकर शव को निकाला गया बाहर

चार लोगों का सिम्स में चल रहा उपचार

 

 

 

मुंगेली : सोमवार की दोपहर दो बजे सरगांव से बैतलपुर के बीच ग्राम किरना में बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में निकले छड़ से एक बोलेरो वाहन का टायर फट गया। इससे तेज रफ्तार कार करीब 12 फीट तक उछल गई। हादसे में बोलेरो में सवार पिता-पुत्र समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया है।

बलौदाबाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के ग्राम हिरमी बिसरू साहू (55), अपने पुत्र छबीलाल (20) व इंद्रपाल (35), रुक्मणी साहू, यू़ प्रसाद एवं महेश समेत एक बच्चे बोलेरो वाहन में सवार होकर बिलासपुर के ग्राम सकरी में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे। दोपहर दो बजे के करीब ग्राम किरना के पास पहुंचे थे। इस दौरान सड़क पर निकले सरिए से बोलेरो वाहन के सामने का टायर फट गया। टायर फटते ही कार करीब 12 फीट तक उछल गया। जमीन पर गिरने से ड्राइविंग सीट का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सामने में बिसरू, उनका पुत्र और इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे रुक्मणी साहू, यू़ प्रसाद एवं महेश समेत एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। देखते ही देखते आसपास की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस की सहायता से शवों को बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को तत्काल सिम्स भेजा गया।

खतरनाक है बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे

बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे के निर्माण में गड़बड़ी शुरुआत से ही गड़बड़ी की गई है। इसके कारण क्रांकीट की यह सड़क तिफरा से लेकर बैतलपुर तक जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। दरारें इतनी बड़ी है कि मोटर साइकिल का पहिया इसमें समा सकता है। अंधेरे में अगर यह दिखाई नहीं दिया तो गंभीर हादसा हो सकता है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। यह सड़क बिलासपुर और रायपुर को सीधे जोड़ती है। हर रोज मंत्री समेत आला अधिकारियों का इस मार्ग पर आना-जाना है। हाई कोर्ट के जस्टिस भी इसी सड़क का उपयोग करते हैं। इसके बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

सड़क पर जगह-जगह निकले हैं सरिए, बढ़ा खतरा

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में जगह-जगह खतरनाक तरीके से सरिए निकले हुए हैं। मनियारी नदी में बने पुल में ही सरिए निकले हैं। इसके कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके अलावा बैतलपुर से तिफरा बिलासपुर तक सात जगहों पर सरिए के निकलने की जानकारी है। फिर भी इसे सुधारा नहीं जा सका है।