आज रविवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल

 आज रविवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान निखिल कुमार पाठक

प्रदेश सरकार की अक्षमता का परिणाम है निर्दोष देवेन्द्र यादव व सतनामी समाज के लोगों की गिरफ्तारी कहा एनएसयूआई के युवकों ने।

 

भिलाई नगर। रविवार की सुबह दस से पांच बजे तक एनएसयूआई के सदस्य सुपेला में स्थित चंदूलाल चंद्राकर चौक में एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

नगर पालिक निगम भिलाई के एमआईसी मेम्बर आदित्य सिंह ने बताया कि रविवार 29 सितंबर को एक दिवसीय भूख हड़ताल पर युवक बैठेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश शासन ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए जबरिया भिलाई क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक देवेन्द्र यादव सहित समाज के बेकसूर लोगों को झूठे प्रकरण में फंसाकर जेल में बंद कर दिया गया हो। प्रदेश सरकार अपनी नाकामी को छिपाने षडयंत्र पूर्वक कार्रवाई की है। इसके विरोध में 29 सितंबर को एक दिवसीय भूख हड़ताल पर युवक बैठेंगे।