ओंकाररेश्वर के नर्मदा नदी में दो दिनों से मगरमच्छ होने की खबर घाटों पर स्नान के लिए जाने से श्रद्धालु डर रहे हैं

 ओंकाररेश्वर के नर्मदा नदी में दो दिनों से मगरमच्छ होने की खबर  घाटों पर स्नान के लिए जाने से श्रद्धालु डर रहे हैं

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

मगरमच्‍छ की तलाश कर रहा वन विभाग का अमला

 

 

मध्य प्रदेश खंडवा, ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में दो दिनों से मगरमच्छ होने की खबर के बाद घाटों पर स्नान के लिए जाने से श्रद्धालु डर रहे हैं।

 

नर्मदा के घाटों पर सावधानी से स्‍नान करने की अपील

 

 

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा नर्मदा के घाटों पर सावधानी से स्नान करने की लगातार अपील कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही है।

 

ओंकारेश्वर के गोमुख घाट पर पहुंचा वन विभाग का दल

 

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन विभाग का दल ओंकारेश्वर के गोमुख घाट पर डिप्टी रेंजर आनंदराम खांडे के निर्देशन में देर शाम पहुंचा। नर्मदा के किनारे मगरमच्छ को तलाश किया जा रहा है।

नर्मदा नदी में मगरमच्छ की तलाश

घाट पर पहुंच देर रात तक वन विभाग का अमला नर्मदा नदी में मगरमच्छ को खोजता रहा। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार नर्मदा के किनारे कई वर्षों के बाद मगरमच्छ बच्चों के साथ होने की खबर तेजी से फैल रही है। इससे लोगों में दहशत है।