कोरबा सांसद का बयान.. ‘जब हम कहते थे अबकी बार 75 पार तो हमारा अहंकार झलकता था’.. जानें क्यों कही ये बात

 कोरबा सांसद का बयान.. ‘जब हम कहते थे अबकी बार 75 पार तो हमारा अहंकार झलकता था’.. जानें क्यों कही ये बात

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

कोरबा: नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत की पत्नी और कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने इस बातचीत में भाजपा पर भी निशाना साधा हैं।

ज्योत्सना महंत ने कहा कि जब हम विधासनभा चुनाव में कहते थे अबकी बार 75 पार तो इसमें अहंकार झलकता था। हम 35 पर भी ना हो सके। वही अब भाजपा भी कह रही अभी बार 400 पार। इसमें भी उनका अहंकार झलक रहा है। सांसद महंत ने आशंका जताई कि हो सकता भाजपा 200 का आंकड़ा भी पार ना कर सके। कांग्रेसी एकजुट रहें तो हो सकता है सरकार बनें।