I G दफ्तर के सामने खून से सनी मिली युवक की लाश, पत्थर से सिर कुचलकर झाड़ियों में फेंका शव
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
छत्तीसगढ़ के भिलाई में खून से सनी युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। दुर्ग महानिरीक्षक (IG) दफ्तर के पास 22 वर्षीय युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान शाहरुख खान के रूप में हुई जो कि तकिया पारा का निवासी है।
दुर्ग,, भिलाई नगर थाना क्षेत्र में खून से सनी युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। दुर्ग महानिरीक्षक (IG) दफ्तर के पास 22 वर्षीय युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान शाहरुख खान के रूप में हुई जो कि तकिया पारा का निवासी है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक युवक के सिर को किसी पत्थर या भारी वस्तु से कुचलने की आशंका है। युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग मरच्युरी भिजवा दिया है। लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक दुर्ग निवासी है। वह अपने माता पिता व दो छोटे भाइयों से अलग अपनी दादी के साथ रहता था और इंदिरा मार्केट दुर्ग के स्टैंड में काम करता था। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर हत्या की आशंका जताई है।
हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों फुटेज के साथ ही अब मृतक का काल डिटेल भी खंगाला रही है। ताकि यह पता चल सके कि हत्या के पहले वो आखिरी बार किसके साथ था और फोन पर उसकी किससे बात हुई थी। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। वहीं दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की बात कही है।





