सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती, एक लाख से ज्यादा है सैलरी

 सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती, एक लाख से ज्यादा है सैलरी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी 

 

 

 

दिल्ली ,,,,दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड रिजर्व फोर्स ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर कई भर्ती निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

आपको बता दें कि 1776 पदों पर निकाली गई सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। संबंधित भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीवार 14 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसी के साथ दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ में एसआई पद पर भर्ती होने के लिए फिजिकल टेस्ट होगा। इसके दो हिस्से हैं-शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा। इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 20 से 25 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। ओबीसी को 3 साल और एससी या एसटी को पांच साल की छूट दी जाएगी। संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑब्जेक्टिव टाइप, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, शारीरिक दक्षता और लास्ट में मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा। परीक्षा संबंधित भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को 100 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए एक्स सर्विसमैन और महिलाओं के लिए नि:शुल्क है। आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं और होम पेज पर सब इंस्पेक्टर विकल्प पर क्लिक करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।