महादेव एप में बड़ा अपडेट, ED ने देर रात रायपुर के जिम संचालक के पांच ठिकानों पर मारा छापा

 महादेव एप में बड़ा अपडेट, ED ने देर रात रायपुर के जिम संचालक के पांच ठिकानों पर मारा छापा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

ईडी की टीम ने देर रात राजधानी रायपुर के जिम संचालक के यहां छापामार कार्रवाई की है। ईडी की टीम जिम संचालक के पांच ठिकानों पर जांच कर रही है।

 

 

 

 

रायपुर। ईडी की टीम ने देर रात राजधानी रायपुर के जिम संचालक के यहां छापामार कार्रवाई की है। ईडी की टीम जिम संचालक के पांच ठिकानों पर जांच कर रही है। स्टेशन रोड, छोटापारा, शंकर नगर, डुमरतराई में अलग-अलग टीम जांच कर रही है। घर, ऑफिस और गोडाउन में रेड चल रही है। सूत्रों के अनुसार यह रेड महादेव एप से जुड़ी मानी जा रही है। जिम संचालक से ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। सूचना है कि उसके घर में भी रेड चल रही है। पैसे के लेनदेन सहित अन्य मामले की जांच की जा रही है।