साइकिल से कोयला चोरी करने पहुंचे खदान, अचानक कांप गई धरती, मिट्टी में समा गई 3 जिंदगी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
छत्तीसगढ़ के कोरबा के दीपका खदान में बड़ा हादसा हुआ. दरअसल, यहां मलबे में दबने से 3 ग्रामीणों की मौत हो गई. सभी साइकिल से कोयला चोरी करने आए थे.
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बड़ा हादसा हुआ. जिले के दीपका खदान में हुआ हादसे में 3 ग्रामीणों की दरअसल, खदान में हुई ब्लास्टिंग के बाद मिट्टी धस गई. मलबे में 3 ग्रामीण दब गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक शक्स को खदान से बाहर निकाला भी था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.
कोरबा के दीपका खदान में कोयला निकालने गए तीन ग्रामीण मिट्टी धसने से दब गए. हरदी बाजार थाना क्षेत्र के दीपका खदान के सुवाभोडी एरिया में डिंडोलभाठा निवासी 5 युवक साइकिल से कोयला लेने गुरुवार दोपहर 3 बजे खदान आए थे.
इस दौरान पास के खदान में ब्लास्टिंग हो गई. इसके कंपन से मिट्टी धस गई और तीनों युवक दब गए, जिसमें प्रदीप कमारों लक्ष्मण ओढ़े, ,सत्रुधन कश्य शामिल थे. दो व्यक्ति बाल-बाल बच गए. घायल लक्ष्मण मरकाम के कमर में चोट आई थी. रेस्क्यू टीम ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला था.
घायल लक्ष्मण को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार भर्ती कराया गया था. ग्रामीणों की मदद से पुलिस बल तीनों लोगों को रेस्क्यू कर निकालने की कोशिश कर रही थी. रेस्क्यू टीम ने घायल लक्ष्मण मरकाम को बाहर निकाल कर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार में भर्ती कराया था. लक्ष्मण की हालत बिगड़ती देख उसे जिला अस्पताल कोरबा रिफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

बता दें कि एसईसीएल की दीपका बंद कोयला खदान में यह हादसा हुआ. कोयला चोरी करने के दौरान तीन ग्रामीण मिट्टी में दब गए थे. हादसे में तीनों ग्रामीणों की मौत हो गई है. दो ग्रामीणों के शव बरामद किए गए हैं. तीसरा ग्रामीण खदान में नीचे गिरा मिला. रेसक्यू कर उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इतना ही नहीं रेसक्यू के दौरान पुलिस सीआईएसएफ के जवानों से ग्रामीणों की झूमाझटकी भी हो गई. आक्रोशित लोगों ने हरदीबाजार थाने का घेराव किया है.