राजधानी रायपुर मे आधी रात को दिखा रफ्तार का कहर बेकाबू कार ने दो कारों को मारी टक्‍कर,

 राजधानी रायपुर मे आधी रात को दिखा रफ्तार का कहर बेकाबू कार ने दो कारों को मारी टक्‍कर,

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

राजधानी रायपुर में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार गुरुवार देर रात भगत सिंह चौक के बीच एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने दो कारों को जोरदार टक्‍कर मार दी।

 

रायपुर। : राजधानी रायपुर में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार गुरुवार देर रात भगत सिंह चौक के बीच एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने दो कारों को जोरदार टक्‍कर मार दी। इस सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। इधर, टक्‍कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

 

राहगीरों ने स्‍थानीय थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित कार चालक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगला रही है।