असामाजिक तत्वों ने देर रात सरपंच के कर में लगाई आग

 असामाजिक तत्वों ने देर रात सरपंच के कर में लगाई आग

असामाजिक तत्वों ने देर रात सरपंच के कर में लगाई आग

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान

भिलाई. दुर्ग जिले की उतई गांव से एक बड़ी घटना सामने आई है जिसमें शरारती तत्व ने माचिस मार के सरपंच के कार मे आग के लगा दी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड-3 मिलपारा उतई निवासी पलारी सरपंच राम सिंह मारकंडे की कार को शरारती तत्व ने माचिस मार के घर बाहर खड़ी कार में आग लगा दी. घटना 2-3 फरवरी के दरमियानी करीब रात 1.30 बजे की है. सरपंच राम सिंह मारकंडे ने  बताया कि वे मिलपरा में किराये के घर में रहते हैं. रात को कार में आग लगने पर आसपास के लोगों ने उन्हें इसकी सूचना दी, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक शरारती तत्व द्वारा कार में आग लगाते हुए साफ-साफ देखा जा रहा है. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है