बिलासपुर पुलिस ने देर रात चलाया जांच सरप्राइज चेकिंग अभियान, 317 लोगों पर की गई कार्रवाई

रिपोर्टर आसिफ खान, वीरेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट भिलाई दुर्ग से,

बिलासपुर- बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार की रात शहर के अलग-अलग चौक चौराहों पर जांच अभियान चलाया गया। साथ ही ग्रामीण थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 317 लोगों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही तीन लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया।

एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि एसपी संतोष कुमार सिंह ने संदिग्ध वाहनों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को शहर के सभी थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई। इस दौरान ब्लेक फिल्म, बिना नंबर के वाहन, तीन सवारी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। एएसपी में झा ने बताया कि आगामी दिनों में लगातार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।