माक ड्रील में बताया गया एंबुलेंस को सिग्नल पार कराने दिया गया प्रशिक्षण

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,
बिलासपुर- नेहरू चौक के पास सिग्नल पार करते समय एंबुलेंस पलटने के बाद यातायात पुलिस को आपातकालीन सेवा के समय वाहनों को सिग्नल पार कराने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें महामाया चौक से नेहरू चौक होते हुए मंदिर चौक तक एंबुलेंस को सिग्नल पार कराया गया। साथ ही महत्वपूर्ण व्यक्तियों के चौक से सुरक्षित पास कराने विशेष दिशा निर्देश दिए गए।
यातायात डीएसपी संजय साहू ने बताया कि कुछ दिन पहले नेहरू चौक का सिग्नल पार करते समय कार की टक्कर से एंबुलेंस पलट गया था। हादसे में एंबुलेंस सवार महिला और मरीज को चोटे आई। घटना के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से यातायात के जवानों को एंबुलेंस और आपातकालीन सेवा के वाहनों को सिग्नल पार करने प्रशिक्षण आयोजित करने निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लेफ्ट फ्री (बाए से बाए जाने वाला मार्ग ) रेड सिग्नल के समय खाली रखने निर्देश दिए। इससे लेफ्ट की ओर जाने वाले वाहन बिना व्यवधान के आसानी से निकल सकेंगे। चौक-चौराहो में ऑटो एवं बसों के द्वारा अवस्था फैलाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सिग्नल पर जेबरा क्रॉसिंग, स्टाफ लाइन का ध्यान रखने कहा गया है। प्रशिक्षण के दौरान महामाया चौक से नेहरू चौक एवं मंदिर चौक तक एंबुलेंस संचालन के संबंध में माक ड्रील कराया गया।
माक ड्रील में बताया गया एंबुलेंस को सिग्नला पार कराने दिया गया प्रशिक्षण
इसमें आपातकालीन समय में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड के वाहन के वाहन को सिग्नल पार कराने की जानकारी दी गई। इस दौरान रोड सेफ्टी सेल के मास्टर ट्रेनर एसआइ उमाशंकर पांडे व यातायात के जवान मौजूद रहे।





