लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ED की कार्रवाई तेज, कई कांग्रेसी नेता राडार पर

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,

रायपुर- लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई तेज हो गई है। महादेव एप सट्टा मामले में भ्रष्टाचार को लेकर ईडी ने अपने 1800 पन्नों के पूरक आरोप पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम का उल्लेख किया है। इसमें महादेव एप मामले में 508 करोड़ के लेनदेन का भी जिक्र है। वहीं ईडी की जांच में कथित कोयला घोटाला मामले में भी ईडी की विशेष कोर्ट ने वर्तमान कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

इतना ही नहीं, प्रदेश के कई कांग्रेस नेता ईडी की जांच की राडार पर हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए एक चुनौती होगी। हालांकि अभी भी प्रदेश की 11 सीटों में 9 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों में कांग्रेस लोकसभा सदस्य है.

राजनीतिक प्रेछको का कहना है, कि इसके पहले विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा अपने चुनावी प्रचार में ई डी की कार्रवाई और भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस पर हमलावर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनावी मंचों पर भूपेश बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप बढ़ते रहे हैं।