प्रेम जाल में फंसाकर युवक से ऐंठती थी रूपये, पैसे नहीं देने पर फंसाने की देती थी धमकी, मां-बेटी गिरफ्तार

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,

दुर्ग- दुर्ग जिला के उतई थाना पुलिस ने एक युवक को आत्महत्या के लिए विवश करने वाली मां-बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उतई थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि जोरातराई निवासी राजू साहू (24 वर्ष) ने 15 अक्टूबर 2022 को अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी, पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमे दीप्ति और उसकी मां के कारण आत्महत्या करने विवश होने की बात लिखी हुई थी। इसके बाद सॉरी मम्मी लिखा था।

जांच में पत्र की लिखावट मृतक की हैंडराइटिंग निकली। पुलिस ने जांच रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजन और गांव के अन्य लोगों के पूछताछ किया गया पूछताछ में सामने आया कि मृतक राजू का गांव में रहने वाली लड़की दीप्ति देवांगन से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी दीप्ति की मां कमलेश्वरी देवांगन को भी थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर राजू को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार रुपये की मांग कर रहे थे जिसके कारण राजू परेशान रहता था।

आरोपी प्रेम जाल में फंसा कर रुपए कि करते थे मांग
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी दीप्ति देवांगन अपने प्रेम जाल में फसाकर झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर युवकों से रुपए की मांग करती थी। घटना को अंजाम देने में दीप्ति की मां कमलेश्वरी देवांगन भी साथ देती थी। दीप्ति देवांगन ने वर्ष 2017 में गांव के ही एक अन्य युवक को प्रेम जाल में फंसा कर अपहरण और दुष्कर्म के झूठ मामले में फसा कर जेल भिजवाया था।