कुछ ही घंटो के भीतर रायपुर में दो-दो चाकूबाजी की वारदात.. एक की मौत तो 3 घायल, दहशत में इलाके के लोग

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से चाकूबाज सिर उठाने लगे हैं। पुलिस की कड़ाई के बीच कुछ ही घंटो के भीतर राजधानी के टिकरापारा और महादेव घाट इलाके में चाकूबाजी की वारदातों से इलाके के लोगों में दशहत का आलम है।

पहली घटना महादेव घाट क्षेत्र की हैं। यहां बदमाशों ने आशीष बंजारे नाम के युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वही आशीष के साथ दो अन्य युवक उमेश मास्कोले और आकाश यादव को भी चाकू से वारकर घायल कर दिया गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम आरोपी बिट्टू यादव बताया जा रहा हैं। यह पूरी वारदात पुरानी रंजिश को लेकर सामने आई हैं।

वही पुलिस इस मामले में छानबीन में जुटी ही हुई थी कि टिकरापारा थाना इलाके में भी चाकूबाजी की घटना सामने आई। यहाँ लालपुर पेट्रोल पंप के कर्मचारी को चाकू मारकर हमलावर फरार हो गया। प्रार्थी कर्मचारी का नाम प्रशांत मिश्रा है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हमले की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुड़ गई है। बहरहाल एक ही वक्त में सामने आए दो-दो वारदातों से एक बार फिर बदमाशों ने राजधानी रायपुर पुलिस के सामने कारण व्यवस्था को चुनौती दी है।