पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंच रहे हैं. पीएम बस्तर और दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

 पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंच रहे हैं. पीएम बस्तर और दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

रिपोर्टर वीरेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट भिलाई दुर्ग से,

रायपुर:- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का पहला चरण 7 नवंबर को है. उससे पहले कांग्रेस भाजपा के दिग्गजों का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को कांकेर का दौरा करेंगे. 4 नवंबर को दुर्ग में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे.

कांकेर में 7 नवंबर को चुनाव: कांकेर में तीन विधानसभा सीटें हैं. कांकेर, भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ विधानसभा. इन तीनों सीटों पर पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान होगा. 3 दिसंबर को वोटिंग होगी. कांकेर की अंतागढ़ सीट इस समय हाई प्रोफाइल सीट बन गई हैं. यहां से बागी कांग्रेस विधायक अनूप नाग टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है.दुर्ग संभाग की 8 सीटों पर 7 नवंबर को चुनाव: राजनांदगांव, खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला मानपुर, कवर्धा, पंडरिया में 7 नवंबर को पहले चरण में चुनाव है. 3 दिसंबर को मतगणना होगी.