नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर महासमुंद में आज प्रदर्शन का ऐलान
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर महासमुंद में आज प्रदर्शन का ऐलान
महासमुंद। नीट (NEET) पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच महासमुंद में भी प्रदर्शन आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता भरत बुंदेल ने आज शाम 4:00 बजे कांग्रेस भवन के सामने चक्काजाम प्रदर्शन करने की जानकारी दी है।
प्रदर्शन के आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम दिल्ली में नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की मांगों पर ध्यान देने की बात कही है।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम के संचालन में “भरत बुंदेला फैंस क्लब” के सदस्य भी शामिल रहेंगे। इनमें कुणाल रंगारी, सब्बीर सोनी, सूरज चंद्राकर, और हर्ष नामदेव आदि के नाम प्रमुख रूप से बताए गए हैं।
आयोजकों ने नागरिकों, छात्र-छात्राओं और युवाओं से शाम 4:00 बजे कांग्रेस भवन के सामने पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।





