महासमुंद- शहर में बेखौफ भूमाफिया कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर बेच रहे पार्षद विजय साव ने जताई गहरी चिंता

 महासमुंद- शहर में बेखौफ भूमाफिया कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर बेच रहे पार्षद विजय साव ने जताई गहरी चिंता

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

 

महासमुंद- शहर में बेखौफ भूमाफिया कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर बेच रहे पार्षद विजय साव ने जताई गहरी चिंता

 

 

 

महासमुंद । महासमुंद शहर के वार्ड क्रमांक 28 एक मामला सामने आया है जहां भूमाफियाओं द्वारा धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग का खेल खेला जा रहा है ये प्रॉपर्टी डीलर न सिर्फ नियमों को ताक पर रखकर कृषि भूमि (एग्रीकल्चर लैंड) पर प्लाट काट रहे है।

भविष्य में भुगतना होगा खमियाजा

इस पूरे मामले पर जब वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद विजय साव से सीधी बात की गई तो उन्होंने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की कृषि भूमि पर इस तरह अवैध प्लाटिंग करना बेहद चिंताजनक और कानूनन गलत है प्लाट काटकर सीधे-साधे लोगों को फंसा रहे हैं।

वे जमीन बेचकर गायब हो जाते हैं उसके बाद नगर पालिका पर बोझ पड़ता है इन अवैध कॉलोनियों का असली हर्जाना आने वाले समय में प्रशासन को भुगतना पड़ेगा जनता होगी परेशान प्लाट खरीदने वाले लोग जब यहां घर बना लेंगे, तो उन्हें पानी, बिजली, सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता है। उसके बाद वार्ड पार्षद और नगर पालिका पर ही दबाव बढ़ेगा

प्रभारी सीएमओ एवं तहसीलदार को दी गई सूचना कार्रवाई का मिला आश्वासन

गंभीर समस्या को हमारे समाचार माध्यम (न्यूज़ चैनल/पोर्टल) द्वारा प्रमुखता से नगर पालिका के आला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है शिकायत और मौका स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है प्रशासन ने इस अवैध प्लाटिंग जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया है।