उर्स पाक 2026: दुर्ग में सजेगी कव्वाली की महफिल, दिल्ली और मुंबई के अंतरराष्ट्रीय फनकार देंगे प्रस्तुति
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
उर्स पाक 2026: दुर्ग में सजेगी कव्वाली की महफिल, दिल्ली और मुंबई के अंतरराष्ट्रीय फनकार देंगे प्रस्तुति
दुर्ग। पुराना बस स्टैंड स्थित हजरत बाबा सैय्यद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स पाक (एकता उत्सव) इस वर्ष 12 मई से 16 मई तक पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजनों की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर सालाना उर्स पाक कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा ने वर्ष 2025 के सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (सिंदूरी एकता उत्सव) के लिए कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने वर्ष 2026 के भव्य उर्स कार्यक्रम के आधिकारिक कैलेंडर का विमोचन भी किया।
ये रहेंगे मुख्य आकर्षण:
जनरल सेक्रेटरी रऊफ कुरैशी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि:
12 मई: दरगाह आलिया में परचम कुशाई (ध्वजारोहण) के साथ उर्स का विधिवत आगाज होगा।
13 मई: शाही संदल खादिम-ए-आस्ताना के निवास (जामा मस्जिद के पास) से निकलेगा, जो शहर का गश्त करते हुए आस्ताने आलिया पहुँचेगा।
14 से 16 मई (कव्वाली का जंगी मुकाबला): तीन दिनों तक देश के मशहूर कव्वालों के बीच मुकाबला होगा। इसमें दिल्ली के सुल्तान साबरी बनाम साकिब उमैर चिश्ती (14 मई), अंतरराष्ट्रीय कलाकार चाँद कादरी बनाम रियाज वारसी (15 मई) और मुंबई के बॉलीवुड व सूफी सिंगर अमन अफजाल साबरी बनाम गुलाम वारिस (16 मई) अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगे।
बैठक के अंत में राजेंद्र पाल भाटिया ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हैदर अली, हाजी इसराइल बेग शाद, हाजी इस्माइल चौहान, अजय शर्मा, हुसैन काका, सैय्यद रजब अली सहित कमेटी के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।





