रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: ‘सेल स्पॉट’ मोबाइल शॉप चोरी का खुलासा, चलती ट्रेन से पकड़ाया आरोपी

 रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: ‘सेल स्पॉट’ मोबाइल शॉप चोरी का खुलासा, चलती ट्रेन से पकड़ाया आरोपी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: ‘सेल स्पॉट’ मोबाइल शॉप चोरी का खुलासा, चलती ट्रेन से पकड़ाया आरोपी

रायगढ़। शहर के हृदय स्थल गोपी टॉकीज के सामने स्थित ‘सेल स्पॉट’ मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी के मामले को रायगढ़ पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को रायपुर भागते समय चलती ट्रेन में गिरफ्तार किया।

शत-प्रतिशत बरामदगी:

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी 16 आईफोन (iPhone) बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त किया गया है। बरामद किए गए मोबाइल फोन और बाइक की कुल कीमत लगभग 14 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है।

ऐसे पकड़ाया चोर:

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई। जब पता चला कि आरोपी ट्रेन के जरिए रायपुर की ओर भाग रहा है, तो पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे चलती ट्रेन में ही धर दबोचा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने टीम की इस त्वरित सफलता की सराहना की है। इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।