सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से मिले पूर्व अर्धसैनिक बल प्रतिनिधि; प्रदेश में ‘अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड’ के गठन की उठी पुरजोर मांग

 सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से मिले पूर्व अर्धसैनिक बल प्रतिनिधि; प्रदेश में ‘अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड’ के गठन की उठी पुरजोर मांग

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से मिले पूर्व अर्धसैनिक बल प्रतिनिधि; प्रदेश में ‘अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड’ के गठन की उठी पुरजोर मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व अर्धसैनिक बल (CAPF) के कल्याण और उनके अधिकारों के लिए संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजधानी रायपुर में सीतापुर विधायक माननीय श्री रामकुमार टोप्पो जी से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान सेवानिवृत्त जवानों के हितों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

चर्चा के दौरान विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने सभी एक्स पैरामिलिट्री सदस्यों को संगठन की शक्ति और एकजुटता पर जोर देने का सुझाव दिया। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से पूर्व अर्धसैनिकों के कल्याण हेतु हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

विधानसभा में गूंजी जवानों की आवाज

जवानों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए विधायक महोदय ने 10 मार्च को सदन में प्रदेश के भीतर ‘अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड’ के गठन का प्रस्ताव मजबूती से शासन के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले इन वीरों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रतिनिधि मंडल ने विधायक महोदय के इस ठोस कदम का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात से प्रदेश के हजारों पूर्व अर्धसैनिकों में एक नई उम्मीद जगी है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में उनके लिए एक समर्पित कल्याण बोर्ड अस्तित्व में आएगा।