सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भिलाई-छावनी के 4 तस्कर गिरफ्तार, 5.26 लाख का मशरूका जब्त

 सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भिलाई-छावनी के 4 तस्कर गिरफ्तार, 5.26 लाख का मशरूका जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भिलाई-छावनी के 4 तस्कर गिरफ्तार, 5.26 लाख का मशरूका जब्त

 

महासमुंद/सिंघोड़ा: नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सिंघोड़ा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। एनएच-53 रोड स्थित रेहटीखोल नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दुर्ग जिले के चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कार और गांजे सहित कुल 5.26 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक कार में अवैध मादक पदार्थ की खेप लाई जा रही है। सूचना पर सक्रिय हुई सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल के पास सघन नाकाबंदी की। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रही एक संदिग्ध कार को रोका गया। जब कार की तलाशी ली गई, तो पिछली सीट के पास रखी एक प्लास्टिक की बोरी से 4 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई जा रही है।

जब्त सामग्री और आरोपी

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त 3 लाख रुपए की कार और 3 मोबाइल फोन सहित कुल 5.26 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। पकड़े गए चारों आरोपी दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

सोनू सिंह (33): पावर हाउस, जेपी चौक, भिलाई।

राजेश तगडे (26): शारदापारा तालाब, कैंप, भिलाई।

विक्रम सिंह (45): जेपी चौक, भिलाई।

कन्हैया साहू (25): वार्ड क्रमांक 32, छावनी।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और गांजे के मुख्य स्रोत की जांच कर रही है।