छत्तीसगढ़: जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस पर पथराव, दर्रीटोला के पास एसी कोच को बनाया निशाना; मचे हड़कंप के बाद केस दर्ज

 छत्तीसगढ़: जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस पर पथराव, दर्रीटोला के पास एसी कोच को बनाया निशाना; मचे हड़कंप के बाद केस दर्ज

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

 

छत्तीसगढ़: जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस पर पथराव, दर्रीटोला के पास एसी कोच को बनाया निशाना; मचे हड़कंप के बाद केस दर्ज

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रेल यात्रियों की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। जबलपुर से अंबिकापुर आ रही जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11265) पर अज्ञात शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना से ट्रेन के भीतर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पत्थर किसी यात्री को नहीं लगा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

दर्रीटोला स्टेशन के पास हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन दर्रीटोला स्टेशन से आगे बढ़ी थी। इसी दौरान अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन के एसी कोच (AC Coach) पर पत्थरों से हमला कर दिया। पत्थर टकराने की तेज आवाज से सो रहे और बैठे यात्री सहम गए और बोगी में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

एसी कोच का ग्लास टूटा, यात्री बाल-बाल बचे

पत्थरबाजी इतनी तेज थी कि एसी कोच की खिड़की का टफेन्ड ग्लास क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें गहरी दरारें पड़ गईं। घटना के समय बर्थ पर बिश्रामपुर निवासी सुदर्शन मंडल और सर्वजीत कौर सहित कई अन्य यात्री सवार थे। हालांकि, पत्थर खिड़की के कांच की बाहरी सतह को तोड़कर अंदर नहीं घुस पाया, जिससे यात्री सुरक्षित रहे।

RPF ने दर्ज किया मामला

अगले स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद यात्रियों ने तुरंत स्टेशन प्रबंधक और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को मामले की शिकायत की। आरपीएफ थाना मनेंद्रगढ़ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 153 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बी. के. चौधरी ने बताया कि यह किसी शरारती युवकों की करतूत हो सकती है। फिलहाल आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।