धमतरी: सिविल लाइन में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान मालिक समेत 3 गिरफ्तार

 धमतरी: सिविल लाइन में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान मालिक समेत 3 गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

धमतरी: सिविल लाइन में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान मालिक समेत 3 गिरफ्तार

धमतरी। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। पकड़े गए आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया है।

मोहल्ले वालों की सजगता से मिली सफलता

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन स्थित एक मकान में पिछले कुछ महीनों से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। स्थानीय निवासियों को वहां अनैतिक कार्य होने का शक हुआ, जिसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी मोनिका मरावी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी की।

पैसे का लालच देकर कराते थे धंधा

पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी सुशील गिलहरे महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाता था। वह उन्हें पैसों का लालच देकर और दबाव बनाकर इस दलदल में धकेलता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाहर से भी लड़कियां बुलाकर सौदा तय करते थे। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

स्थानीय युवक ही निकले मास्टरमाइंड

पुलिस ने इस मामले में तीन स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सुशील गिलहरे, खुमान साहू और लोचन देवांगन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया