बेमेतरा: लोलेसरा मेला स्थल के पास अवैध शराब बेचते एक आरोपी गिरफ्तार, साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 बेमेतरा: लोलेसरा मेला स्थल के पास अवैध शराब बेचते एक आरोपी गिरफ्तार, साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

बेमेतरा: लोलेसरा मेला स्थल के पास अवैध शराब बेचते एक आरोपी गिरफ्तार, साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बेमेतरा। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेमेतरा साइबर सेल और थाना सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम लोलेसरा मेला स्थल के पास छापेमारी कर अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के कुशल निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी योगेश बंजारे (31 वर्ष) को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 23 पौआ देशी मसाला व अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा लगभग 3900 एमएल) बरामद की है। शराब के साथ ही पुलिस ने बिक्री की 1000 रुपये नगद राशि भी जब्त की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए इस तरह की संयुक्त टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी।