महासमुंद जिला प्रशासन का कमाल: छत्तीसगढ़ में PMAY (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में हासिल किया दूसरा स्थान

 महासमुंद जिला प्रशासन का कमाल: छत्तीसगढ़ में PMAY (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में हासिल किया दूसरा स्थान

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

महासमुंद जिला प्रशासन का कमाल: छत्तीसगढ़ में PMAY (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में हासिल किया दूसरा स्थान

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में महासमुंद जिले ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार के कुशल नेतृत्व और प्रभावी समन्वय की बदौलत जिला पूरे प्रदेश में दूसरे पायदान पर पहुँच गया है।

10 महीनों में 27 हजार से अधिक घर पूर्ण

चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के महज 10 महीनों के भीतर जिले ने 27,441 परिवारों को पक्की छत उपलब्ध करा दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित परिवारों को आवास उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

पिथौरा विकासखंड रहा सबसे आगे

जिले की इस बड़ी उपलब्धि में सभी विकासखंडों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें पिथौरा सर्वाधिक 7,193 आवासों के साथ टॉप पर रहा। अन्य ब्लॉक की स्थिति इस प्रकार है:

बागबाहरा: 6,102 आवास

महासमुंद: 5,775 आवास

सरायपाली: 5,062 आवास

बसना: 3,309 आवास

बदली ग्रामीणों की तस्वीर, बढ़ा रोजगार

योजना के सफल क्रियान्वयन से न केवल हजारों परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी खासी मजबूती मिली है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मैदानी अमले की मुस्तैदी से लक्ष्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया गया है।

जिला प्रशासन का संकल्प है कि कोई भी पात्र हितग्राही इस मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचे।