स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का खेल: संचालकों ने युवती को देह व्यापार में धकेला, वेतन भी हड़पा; पुलिस ने संचालक और मैनेजर को दबोचा

 स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का खेल: संचालकों ने युवती को देह व्यापार में धकेला, वेतन भी हड़पा; पुलिस ने संचालक और मैनेजर को दबोचा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

 

 

स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का खेल: संचालकों ने युवती को देह व्यापार में धकेला, वेतन भी हड़पा; पुलिस ने संचालक और मैनेजर को दबोचा

बिलासपुर (सिविल लाइन): शहर के स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में चल रहे अनैतिक कार्यों का एक और काला चेहरा सामने आया है।

सत्यम चौक स्थित ‘आइवेरी स्पा सेंटर’ में काम करने वाली एक युवती को संचालकों ने न केवल देह व्यापार के दलदल में धकेला, बल्कि पिछले छह महीनों का उसका वेतन भी हड़प लिया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पा संचालिका और मैनेजर को हिरासत में ले लिया है।

वेतन रोकने के बहाने बनाया दबाव

पुलिस के अनुसार, सरगुजा जिले की रहने वाली युवती आठ महीने पहले रोजगार की तलाश में शहर आई थी। वह ‘आइवेरी स्पा सेंटर’ में काम करने लगी। स्पा की संचालिका पूजा ढकाल और मैनेजर नीरू तमांग ने उसे झांसा दिया कि उसका वेतन सुरक्षित रखा जा रहा है और घर जाते समय एक साथ दे दिया जाएगा। इस बीच उसे केवल जरूरत के हिसाब से कुछ रुपये दिए जाते थे।

जब युवती ने अपने हक के पैसे मांगे और घर जाने की बात कही, तो संचालकों ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। युवती पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया गया। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने की उम्मीद में युवती एक बार उनकी बात मान गई, लेकिन इसके बावजूद संचालकों ने उसे वेतन नहीं दिया।

पुलिस की कार्रवाई और कानूनी धाराएं

संचालकों की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने सिविल लाइन थाने में आपबीती सुनाई। सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

आरोपी: संचालिका पूजा ढकाल और मैनेजर नीरू तमांग।

धाराएं: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(1)(2), 296, 351(3), 3(5) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

शहर के स्पा सेंटरों पर पुलिस की पैनी नजर

शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। अधिकारियों ने सभी स्पा सेंटरों की नियमित जांच और संदिग्ध पाए जाने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।