छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिवाली के दिन बेटे से नहीं मिल पाने पर हुए भावुक, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को किया याद

 छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिवाली के दिन बेटे से नहीं मिल पाने पर हुए भावुक, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को किया याद

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा कि दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था पर दीवाली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है।

 

रायपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पीएम मोदी और अमित शाह से बेहद नाराज हैं। उन्होंने आज दीवाली के मौके पर एक एक्स पोस्ट से दोनों पर हमला बोला। भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह, आप दोनों की कृपा से मेरा बेटा जेल में है। मुझे दीवाली पर भी उससे मिलने नहीं दिया गया।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा कि दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था पर दीवाली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है। आज दीवाली है पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं है। बहरहाल,सबको दीवाली की शुभकामनाएं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका को खारिज कर दिया है। चैतन्य बघेल ने यह याचिका प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से शराब घोटाला से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दायर की थी। चैतन्य ने कोर्ट से मांग की थी कि उनकी 18 जुलाई की गिरफ्तारी को रद्द कर दिया जाए।

उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी गिरफ्तारी और उससे जुड़ी कार्रवाई मनमानी,अवैध और असंवैधानिक थी। हालांकि,हाई कोर्ट ने उनके तर्कों को अस्वीकार कर दिया। ED की जांच की शुरुआत 2022 से 2024 के बीच हुई। यह जांच आयकर विभाग,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) जैसी अन्य एजेंसियों की शिकायतों और रिपोर्टों पर आधारित थी।