छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया पूर्व समाजवादी नेता, दो जिंदा कारतूस भी बरामद

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया पूर्व समाजवादी नेता, दो जिंदा कारतूस भी बरामद

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

 

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया पूर्व समाजवादी नेता, दो जिंदा कारतूस भी बरामद

 

दुर्ग।समाजवादी पार्टी का पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष सूबेदार सिंह मार्केट में देश कट्टे के साथ रंगबाजी करते पकड़ा गया। उसके पास से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी सूबेदार वैशाली नगर विधानसभा चुनावों के दो बार पार्टी की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि शनिवार को मुखबीर से सूचना मिली कि मां शारदा ट्रेडर्स जवाहर नगर के पास एक व्यक्ति देशी कट्टा दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मुखबीर के बताए हुलिया वाले व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सूबेदार सिंह यादव (52 वर्ष) निवासी कैलाश नगर थाना जामुल निवासी बताया। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखने वाले आरोपी सूबेदार ने वैशाली नगर विधानसभा से चुनाव तो लड़ा, लेकिन दोनों बार अपनी जमानत तक नहीं बचा सका। हर बार उसकी जमानत जब्त हुई। आरोपी ने बीएसपी से रिटायर्ड होने के बाद राजनीति में प्रवेश किया।