छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में घर में घुसे दो नकाबपोशों ने घर में पेट्रोल छिड़क कर लगा दि आग पति की मौत पत्नी गंभीर रूप से घायल
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में घर में घुसे दो नकाबपोशों ने घर में पेट्रोल छिड़क कर लगा दि आग पति की मौत पत्नी गंभीर रूप से घायल
कोरिया।कोरिया जिले के ग्राम बड़े साल्ही में दामाद ने सास-ससुर को कमरे में बंद कर पेट्रोल छिड़क घर में आग लगा दिया। वारदात के बाद दरवाजा बाहर से बंद कर आरोपी भाग गया। आग में जलकर राम साय (60) की मौत हो गई। वहीं बुरी तरह झुलसी पार्वती साय (59) को रायपुर रेफर किया है। बुधवार सुबह पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच करने पहुंची।
इसमें खुलासा हुआ कि 14 अक्टूबर रात 11 बजे दो हमलावर मुंह पर कपड़ा बांध राम साय के घर में घुसे थे। आरोपियों ने राम साय को खाट से बांध दिया। इस बीच सास पार्वती साय दूसरे कमरे में भाग गई। आरोपियों ने घर के अंदर 4 से 5 लीटर पेट्रोल छिड़क आग लगाई और बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गए। चीख-पुकार सुन पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने आग से झुलसी पार्वती साय को बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल और फिर रायपुर भेज दिया गया।
खड़गवां थाना क्षेत्र में ट्रक चालक सुरेश ठाकुर के फरार होने के बाद उसकी पत्नी जीनी की जान को खतरा बताया जा रहा है। करीब दस साल पहले सुरेश और जीनी ने परिजन की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए और वे खड़गवां में रहने लगे, बाद में उत्तरप्रदेश चले गए। समय के साथ उनके रिश्तों में दरार आ गई। साले के साथ मारपीट और विवाद के मामले में खड़गवां थाना में सुरेश के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया, जिसके बाद वह फरार हो गया। चार-पांच महीने पहले, जीनी अपने बच्चों के साथ यूपी से खड़गवां लौट आई और मजदूरी करके जीवन यापन कर रही थी।
पत्नी के सामान लेकर लौटने से सुरेश नाराज है। पुलिस सुरेश को मुख्य संदिग्ध मान रही है और उन्हें आशंका है कि फरार पति सुरेश ठाकुर फिर से कोई अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है। परिवार ने बताया चार महीने पहले दामाद सुरेश ठाकुर अपना सामान मांगने ससुराल आया था। यहां साले राघव से विवाद हो गया। उसने छर्रे वाली बंदूक से गोली चला दी थी। मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। अब इस वारदात का कारण पत्नी का उसे छोड़कर आना और ससुराल में साले से अनबन को माना जा रहा है। ^ एएसपी पंकज पटेल ने बताया लोगों से पूछताछ व प्रारंभिक जांच में उप्र कानपुर निवासी दामाद सुरेश ठाकुर को संदिग्ध माना जा रहा है। आरोपी ने दो शादी की है। सुरेश ने राम साय की बेटी जीनी से अंतरजातीय विवाह किया है। इससे साला राघव नाराज था और दोनों के बीच अनबन थी। पत्नी जीनी कई माह से पति को छोड़ खड़गवां में अलग रह रही है। जमीन को लेकर भी विवाद है।








