छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में असली समझ कर नकली बालियां निकालने के लिए फाड़ डाले बुजुर्ग महिला के कान, फिर गला दबाकर बुजुर्ग महिला की कर दी हत्या
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में असली समझ कर नकली बालियां निकालने के लिए फाड़ डाले बुजुर्ग महिला के कान, फिर गला दबाकर बुजुर्ग महिला की कर दी हत्या
बालोद। बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। असली गहने समझ कर नकली कान की बाली निकालने के लिए हत्यारों ने महिला के कान काट डाले थे। पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दीपावली का खर्चा निकालने के लिए दोनों आरोपियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या के 24 घंटे के भीतर ही मामले को सुलझा लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम पाउवारा से मोबाइल के जरिए पुलिस को सूचना दी गई कि पुराने मकान में पुनवंतिन देशलहरे उम्र 70 वर्ष अकेले रहती थी, जोकि मृत हालत में खाट पर पड़ी हुई हैं, उसके कान फटे हुए हैं और जेवर गहने गायब हैं। इसके बाद शिकायत पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर मौके पर पहुंची और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
पड़ोसी निकला हत्यारा
पुलिस ने जांच के दौरान पड़ोसी भूपेश चंदेल और विनोद दिवाकर से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। उन्होंने बताया कि दीपावली त्यौहार में रुपयों की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर वे चोरी करने का सामान ढूंढ रहे थे, तभी बुजुर्ग महिला जाग गई, जिसके बाद मृतका का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। कान में पहले आर्टिफिशियल इयररिंग्स को असली समझ कर उन्होंने उसके कान फाड़ डाले और गले में चांदी की चैन को भी लूट लिए लिया।








