छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर रात यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी सीआरपीएफ के 16 जवान सहित कई यात्री घायल

 छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर रात यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी सीआरपीएफ के 16 जवान सहित कई यात्री घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

 

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

 

बालोद।बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के पास शुक्रवार देर रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस रायपुर से बीजापुर जा रही थी

, जिसमें लगभग 16 सीआरपीएफ जवान समेत कई यात्री सवार थे। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल एवं अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शहीद अस्पताल सहित विभिन्न जगहों पर घायलों का इलाज किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस बल राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।