अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 18 सितंबर को दुर्ग आएंगे, सभा को संबोधित भी करेंगे
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
+++++++++++++++++++++++++++++++++
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 18 सितंबर को दुर्ग आएंगे, सभा को संबोधित भी करेंगे
दुर्ग| अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आगामी 18 सितंबर को दुर्ग शहर में वोट चोर गद्दी छोड़, अभियान के तहत रैली और सभा को संबोधित करेंगे। इसी संदर्भ में कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैदू रविवार को दुर्ग पहुंचे, जहां राजीव भवन में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक अरुण वोरा, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, पूर्व महापौर धीरज बकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान, दीपक दुबे, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी और दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के सभी प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।







