दुर्ग के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने किया 197 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर, देर रात जारी की लिस्ट

 दुर्ग के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने किया 197 पुलिस कर्मियों का  ट्रांसफर, देर रात जारी की लिस्ट

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

एसपी ने जिले के 197 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर कर नए थानों में पोस्टिंग दी है. देर शाम लिस्ट जारी होते ही हड़कंप मच गया है.

 

दुर्ग।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर है. यहां पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों के तबादले हुए हैं. रविवार की देर शाम को पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर की सूची भी जारी कर दी गई है. इस ट्रांसफर के बाद जोरों पर चर्चा है.

देर शाम जारी की लिस्ट

दरअसल रविवार की शाम को दुर्ग के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं. इस ट्रांसफर लिस्ट में 2 प्रधान आरक्षक और 195 आरक्षकों सहित कुल 197 पुलिसकर्मी शामिल हैं. जिले के सभी थानों और चौकियों से पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है.

 

कई कर्मी लंबे समय से जमे थे

बताया जा रहा है जिन 197 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया गया है उनमें से कई लोग काफी लंबे समय से थाना और चौकियों में जमें हुए थे.जिनका अब एसपी ने ट्रांसफर कर दिया है. पुलिस अधीक्षक के अनुसार यह कदम कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है. बताया जा रहा है कि जल्द ही थाना प्रभारी भी बदले जा सकते हैं.