छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से कर दी हत्या
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से कर दी हत्या
सुकमा,छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। उन पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। मरने वालों के नाम पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र बताए जा रहे हैं। घटना केरलापाल थाना इलाके के सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा की है।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि, ग्रामीणों से इसकी सूचना मिली है। जांच के लिए घटना स्थल पर टीम भेजी गई है। बॉडी रिकवर करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
–







