गंगा स्नान जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत ,पटना में ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे,

 गंगा स्नान जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत ,पटना में ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे,

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

पटना जिले के दनियावां में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को तत्काल इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। की मौत

 

पटना: बिहार में पटना जिले के दनियावां में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हिलसा के मलामा गांव के लोग गंगा स्नान के लिए फतुहा जा रहे थे। सभी श्रद्धालु एक ऑटो में सवार थे।

रास्ते में तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान

1. संजू देवी (60), पति राजेंद्र प्रसाद

 

2. दीपिका पासवान (35), पति धनंजय पासवान

 

3. कुसुम देवी (48), पति चंद्रमौली पांडेय

 

4. चंदन कुमार (30), चालक

 

5. कंचन पांडेय (34), पिता परशुराम पांडेय

 

6. वीरेंद्र राउत की पत्नी

 

7. शंभू राम की पत्नी

 

8. विकास राम की पत्नी

 

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।

 

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक परिवार गंगा स्नान के उद्देश्य से निकला था, लेकिन हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। घटना के बाद से इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया है।