केरल में ‘ब्रेन-ईटिंग अमीबा’ से 9 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
++++++++++++++++++++++++++++++++++
केरल के कोझिकोड जिले में 9 साल की बच्ची की मौत ‘ब्रेन-ईटिंग अमीबा’ से हो गई है. दो अन्य मरीज इलाज के तहत हैं, जिनमें से एक वेंटिलेटर पर है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से ठहरे हुए पानी से बचने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
कोझिकोड।केरल के कोझिकोड जिले में ब्रेन-ईटिंग अमीबा से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई है. दो अन्य मरीज गंभीर हालत में इलाज करा रहे हैं, जिनमें से एक वेंटिलेटर पर है. इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगों को सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.
जानकारी के अनुसार, यह बीमारी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस नाम के संक्रमण से फैलती है, जो पानी में पाए जाने वाले अमीबा प्रजाति के कारण होता है. यह संक्रमण दिमाग को प्रभावित करता है और अधिकतर मामलों में यह उन लोगों में देखा जाता है, जो ठहरे हुए पानी में नहाते या तैरते हैं. अमीबा नाक और कान के रास्ते दिमाग तक पहुंच सकता है.







