स्कूल संचालिका ने नर्सरी की बच्ची को डेंडे से बेरहमी से पीटा, शरीर पर चोट के निशान; आरोपी गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम बागडूमर स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली एक छोटी बच्ची के साथ स्कूल की संचालिका के द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है।
दुर्ग।दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के बागडूमर स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली एक छोटी बच्ची के साथ स्कूल की संचालिका के द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए संचालिका को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।







