जान से मारने की नियत से पड़ोसी ने ही लगाई थी घर में आग गाड़ियां जलकर हो गईं थीं खाक, घर में परिवार की बची थी जान

 जान से मारने की नियत से पड़ोसी ने ही लगाई थी घर में आग गाड़ियां जलकर हो गईं थीं खाक, घर में परिवार की बची थी जान

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

जिंदा जलाने की नीयत से पड़ोसी ने घर में लगाई आग, परिवार की बाल-बाल बची जान

दुर्ग।छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित नंदिनी टाउनशिप में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी के पूरे परिवार को जिंदा जलाने की साजिश रच डाली। घटना 26 और 27 जून की दरम्यानी रात की है।

रात के सन्नाटे में लगी आग, धुएं से जागा परिवार

रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आधी रात को अचानक घर में आग लग गई। घर के बाहर खड़ी कार और स्कूटी को भी आग के हवाले कर दिया गया था । जब घर के अंदर धुआं फैलने लगा तो परिवार के सदस्य जागे और चीखने-चिल्लाने लगे। 🔹 घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जान बचाने में मदद की।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घर का एक हिस्सा और बाहर खड़ी गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा, आरोपी कर रहा था गुमराह

नंदिनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रामेश्वर और उनके पड़ोसियों से गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला, जिसके आधार पर टाउनशिप के 200 यूनिट क्वार्टर नंबर 27(सी) निवासी राजेश कुमार मरकाम को हिरासत में लिया गया।

कड़ी पूछताछ में आरोपी राजेश टूट गया और उसने अपने साथी टोमेस पाटिल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

पुरानी रंजिश बनी जानलेवा साजिश की वजह

पूछताछ में आरोपी राजेश ने बताया कि उसका रामेश्वर प्रसाद से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी रंजिश के चलते वह गुस्से में था और उसने पूरे परिवार को खत्म करने की नीयत से आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

पहले उसने रामेश्वर के घर के बाहर खड़ी कार और स्कूटी में आग लगाई और फिर घर के अंदर भी आग लगाकर फरार हो गया।