वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल टूटा, दो की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल टूटा, दो की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

महिसागर नदी पर पुल का एक हिस्सा सुबह ढह जाने से करीब चार वाहन नदी में गिरी

 

वडोदरा।गुजरात के वडोदरा में पुल गिरने से 4 वाहन नदी में गिरे, इस हादसे में 5 लोगों को बचाया गया। गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल का एक हिस्सा गिरने से कम से कम चार वाहन नदी में गिर गए। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी। पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने कहा कि अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि राज्य राजमार्ग के किनारे महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल आज सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया। उन्होंने कहा, “महिसागर नदी पर पुल का एक हिस्सा सुबह करीब 7.30 बजे ढह जाने से करीब चार वाहन नदी में गिर गए। दो ट्रक और दो वैन सहित वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचाया है।”

गुजरात में पुल गिरने से 2 की मौत

गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार तड़के एक जर्जर पुल के ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य को बचा लिया गया। वडोदरा के ज़िला कलेक्टर अनिल धमेलिया ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया , “हमने 5 लोगों को बचाया है जिन्हें मामूली चोटें आई हैं और दो की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बचाव अभियान जारी है। हमें पता चला है कि पुल का एक हिस्सा अचानक टूट जाने से दो ट्रक, एक ईको वैन, एक पिकअप वैन और एक ऑटो-रिक्शा नदी में गिर गए।” घायलों को वडोदरा जिले के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। धमेलिया ने बताया कि बचाए गए 5 लोगों में से 4 को मामूली चोटें आयीं हैं।

 

 

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, एक ट्रक, एक वैन और एक कार पुल पार कर रहे थे तभी पुल टूट गया, जिससे सभी वाहन नीचे नदी में गिर गए। पुल ढहने के तुरंत बाद, स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया। पुलिस और डिजास्टर रिस्पोंस टीम मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड ऑफिसर्स ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई।

 

वडोदरा में पुल ढहने से वाहन नदी में गिरे

एक अधिकारी ने कहा, “पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। उस हिस्से से गुजर रहे तीन वाहन नीचे नदी में गिर गए। हमने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और 10 लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।” गंभीरा पुल के ढहने पर सड़क एवं भवन विभाग के सचिव पीआर पटेलिया ने कहा, “हमें गंभीरा पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है जिसके कारण दुर्घटना हुई। विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है।”