बस्तर संभाग में जहरीला मशरूम (फुट्टू) खाने से चार लोग बीमार, खाना खाते ही होने लगी उल्टी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

 बस्तर संभाग में जहरीला मशरूम (फुट्टू) खाने से चार लोग बीमार, खाना खाते ही होने लगी उल्टी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

जगदलपुर के लामनी ढोटापारा में एक परिवार के चार लोगों ने जहरीला फुट्टू खाने के बाद उल्टी होने पर मेकाज में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

 

जगदलपुर।जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र के ग्राम लामनी ढोटापारा में रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोगों ने एक साथ जहरीला फुट्टू खाने से बीमार हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। मशरूम को फुट्टू कहा जाता है।

मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल सहायता केंद्र से जानकारी मिली कि लामनी के ढोटापारा निवासी सुकलदई अपने घर से लगे जंगल में गई हुई थी, जहां से उसने जहरीला फुट्टू को निकालने के बाद उसे घर लाकर बना दिया, जिसके बाद सुकलदई के साथ ही उसकी 18 वर्ष की बेटी खीरबति, रानी 9 वर्ष, बेटा अर्पित 5 साल ने फुट्टू की सब्जी को खाया, जहां खाने के बाद कुछ देर बाद सभी को उल्टी होने लगी। जिसके बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है, जहां सभी का उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि अधिकतर गांव में यह देखने को मिलता है कि जंगल में उगने वाले कंद मूल से लेकर सब्जियों को तोड़ने के बाद घर लाकर सब्जी बना ली जाती है। जिससे परिवार के लोगों को अचानक से जहरीला सब्जी खाने के बाद उल्टियां होने लगती है। जिसके बाद परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।