दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का नाम परिवर्तन प्लेटफॉर्म 6 से हुआ 1A
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
+++++++++++++++++++++++++++++++++
दुर्ग। यात्रियों की सुविधा और प्लेटफॉर्म पहचान को सरल बनाने के उद्देश्य से दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 का नाम अब प्लेटफार्म नंबर 1ए (1A) कर दिया गया है। यह परिवर्तन रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के हालिया निरीक्षण के बाद किया गया है। रेल प्रशासन के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म मुख्य प्लेटफॉर्म नंबर 1 के समानांतर स्थित है, जिस कारण यात्रियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। नाम में बदलाव से अब यात्रियों को दिशा और मार्गदर्शन में आसानी होगी और वे बिना उलझन के निर्धारित प्लेटफॉर्म तक पहुँच सकेंगे।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस परिवर्तन की आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही पूरी कर ली गई है, और यात्रियों को स्टेशन उद्घोषणा के माध्यम से नियमित रूप से जानकारी दी जा रही है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। रेल मंडल के अनुसार, यह कदम स्टेशन पर बढ़ती भीड़ और प्लेटफॉर्म की उपयोगिता को देखते हुए उठाया गया है। इससे न केवल भीड़ का बेहतर प्रबंधन होगा, बल्कि ट्रेन पकड़ने में यात्रियों को अधिक स्पष्टता मिलेगी।






