बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों पर अब होगी चालानी कार्रवाई, परिवहन आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

 बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों पर अब होगी चालानी कार्रवाई, परिवहन आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

,++++++++++++++++++++++++++++++++++++

बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों पर अब होगी चालानी कार्रवाई, परिवहन आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में एचएसआरपी से संबंधित अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों और सभी परिवहन अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश ने बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर सख्त चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

 

 

सचिव परिवहन एस. प्रकाश ने एचएसआरपी आर्डर में कमी आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त परिवहन अधिकारियों को पुलिस प्रशासन से समन्वय कर संयुक्त जांच अभियान चलाने और चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने धमतरी, जशपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, बैकुंठपुर, रायपुर, बिलासपुर जिलों के परिवहन अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की और आगामी दिनों में एचएसआरपी आर्डर की संख्या दोगुनी करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में समस्त परिवहन अधिकारियों को एचएसआरपी वेंडर से समन्वय कर तहसील मुख्यालय, ग्रामीण कस्बों एवं भीड़ वाले जगहों जैसे-इंडस्ट्रियल, एजुकेशन इंस्टीट्यूट क्षेत्रों में लगातार कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए। परिवहन सचिव सह आयुक्त ने दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में कार्यरत कर्मचारियों के स्टॉफ पार्किंग में कैंप आयोजित करने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, दुर्ग को निर्देशित किया गया। साथ ही एचएसआरपी लगाने और नियम, अधिनियम की जानकारी के लिए लोगों में जागरूकता लाने पेट्रोल पंप या अन्य भीड़ वालें स्थानों पर बैनर, पोस्टर के माध्यम से जानकारी प्रसारित करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में निर्देश दिया गया कि अनुबंधित कंपनियां जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील मुख्यालय में भी कंपनी द्वारा संचालित स्थायी फिटमेंट सेंटर स्थापित करने के साथ मैनपॉवर भी बढ़ाएं। इसके अतिरिक्त समस्त परिवहन अधिकारियों को समस्त फिटमेंट सेंटरों का लगातार भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। आगामी सप्ताह में पुनः समीक्षा बैठक ली जाएगी।