छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पलटा मुर्गियों से भरा वाहन, लोग ड्राइवर की मदद करना छोड़ मुर्गी लूट में भिड़े,

 छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पलटा मुर्गियों से भरा वाहन, लोग ड्राइवर की मदद करना छोड़ मुर्गी लूट में भिड़े,

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

++++++++++++++++++++++++++++++++++

बेमेतरा, छत्तीसगढ़: कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती है. जिसको देखकर लगता है कि इंसानियत जैसे मर गई. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते है. जिसमें एक्सीडेंट के बाद लोग ड्राइवर की मदद करना छोड़, गाड़ी में रखी चीजों को लूटते हुए नजर आते है.ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जहांपर एक वाहन के एक्सीडेंट के बाद लोगों ने ड्राइवर की मदद करना जरुरी नहीं समझा और गाड़ी में रखी मुर्गियों को उठाकर भागने लगे. ये घटना छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के टेमरी गांव के पास हुई. एक पिकअप वाहन असंतुलित होकर सड़क के किनारे पलटी हो गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान ड्राइवर गाड़ी में फंस गया था. इस समय आसपास मौजूद लोग गाड़ी के पास पहुंचे और तीन से चार मुर्गियां उठाकर ले जाने लगे. लेकिन इस दौरान किसी ने भी ड्राइवर को बचाने की कोशिश नहीं की.

 

एक्सीडेंट के बाद लोगों ने गाड़ी से मुर्गियां लूटी

 

 

यह घटना नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी के पास हुई, जब रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर एक पिकअप वाहन, जो मुर्गियों से भरा हुआ था, असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया.

लोगों ने घायल की मदद की बजाय मुर्गियां लूटीं

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, लेकिन उन्होंने घायल व्यक्ति की मदद करने के बजाय वाहन में भरी मुर्गियों को लूटना शुरू कर दिया. कुछ लोग तो वाहन के ऊपर चढ़कर मुर्गियों के पिंजरे बाहर निकालते दिखे, जबकि कुछ लोग थैले और बोरियां लेकर मुर्गियां भरकर भागते रहे..