रायपुर में लैंडिंग के बाद इंडिगो विमान में आई गड़बड़ी, 30 मिनट तक फंसे रहे पूर्व CM भूपेश बघेल

 रायपुर में लैंडिंग के बाद इंडिगो विमान में आई गड़बड़ी, 30 मिनट तक फंसे रहे पूर्व CM भूपेश बघेल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

++++++++++++++++++++++++++++++++++

रायपुर में लैंडिंग के बाद इंडिगो विमान में आई गड़बड़ी, 30 मिनट तक फंसे रहे पूर्व CM भूपेश बघेल

इस बार नया मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट से आया है। यहां मंगलवार को तब अफरा-तफरी मच गई, जब इंडिगो की फ्लाइट के लैंड करने आई गड़बड़ी के चलते छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम यात्री करीब 30 मिनट तक फंसे रहे।

 

रायपुर।अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से लगातार विमानों से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। उत्तराखंड में हवाई जहाज का क्रैश होना हो या फिर एयर इंडिया की कई फ्लाइट्स की उड़ानें रद्द कर देना हो। इस बार नया मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट से आया है। यहां मंगलवार को तब अफरा-तफरी मच गई, जब इंडिगो की फ्लाइट के लैंड करने के 30 मिनट बाद तक विमान का दरवाजा नहीं खुला। इस दौरान फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल भी फंसे रहे।

रायपुर में दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 6E 6312 में लैंडिंग के समय तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यात्री करीब 30 मिनट तक विमान के अंदर फंसे रहे। फ्लाइट दोपहर 2:25 बजे सुरक्षित तरीके से लैंड कर गई थी, लेकिन गेट में आई किसी तरह की खराबी के कारण विमान का दरवाजा नहीं खुला। इस कारण विमान सवार यात्रियों को समय पर नहीं उतारा नहीं जा सका। विमान में भूपेश बघेल के अलावा विधायक चतुरी नंद और रायपुर की मेयर मीनल चौबे भी सवार थीं।

 

यह घटना रायपुर के वीर नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद हुई। जब चालक दल ने विमान से उतरने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो मेन गेट नहीं खुला। विमान के केबिन की स्क्रीन, जो दरवाजे के सिस्टम से जुड़ी हुई थी, उसमें कोई संकेत नहीं दिख रहा था। जिससे गेट को तुरंत खोलना असंभव हो गया।

इससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया करनी पड़ी। पूर्व सीएम बघेल ने बाद में घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गेट में तकनीकी समस्या थी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार दरवाजा खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार दिया गया।